May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-12-05 at 20.32.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2024। गुरूवार शाम को निकटवर्ती रतनगढ़ थाने से खबर मिली के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बालक गुम होकर रतनगढ़ पहुंचा एवं वहां थाने में उसे संभालते हुए बैठाया गया। रतनगढ़ थाने से मिली खबर के बाद श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर का प्रकाशन किया गया एवं खबर प्रकाशित होने के बाद बच्चे की पहचान तुरंत ही हो गई है। बच्चा गांव लिखमादेसर के राकेश कुमार का बेटा है जो की कक्षा 6 का विद्यार्थी है एवं गुरूवार को स्कूल से आने के बाद अनजाने में ही रतनगढ़ जाने वाली बस में बैठ गया। बच्चे की पहचान होने के बाद परिजनों ने रतनगढ़ थाने में सम्पर्क कर लिया है एवं बच्चे को लेने के लिए रतनगढ़ रवाना हो गए है। रतनगढ़ पुलिस एवं बच्चे के परिजनों, गांव लिखमादेसर के सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने खबर प्रकाशन पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया है।