






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2020। आज पहले नवरात्र को घट स्थापना के साथ ही स्थानीय युवाओं द्वारा बनाया गया ” मंदिर गजब बण्यो किनियानी..” भजन का लोकार्पण किया गया। भजन के बोल हनुमान कुदाल ने लिखे है व कुदाल ने ही इसे स्वर दिए है। कुदाल का गायन में साथ दीपक पांडिया व अनिल पारीक ने दिया है। भजन में कलाकार नीलिमा ने अपनी नृत्य प्रस्तुति दी है। भजन में पारीक स्टूडियो के रंजीत पारीक ने फिल्मांकन किया । भजन को नागरिकों तथा करणी माता के भक्तों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है। भजन कलाकार भी कुदाल को बधाई दे रहें है। आप भी स्थानीय कलाकारों को अपना समर्थन देने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर जाकर भजन सुने व लाइक जरूर करें।



