May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। क्षेत्र के नागरिक किसी जरूरतमंद की सेवा व मदद के लिए लगातार तत्पर रहते है। जोधासर निवासी दो युवकों के जरूरी दस्तावेज उनके श्रीडूंगरगढ़ से जोधासर जाने के दौरान कहीं गिर गए। अक्षय ने बताया कि जोधासर निवासी लक्ष्मणसिंह और छोटू कंवर के दो पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक डायरी, दो आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड खो गए है। अक्षय ने बताया कि उन्होंने पूरे रास्ते में ढूंढा तो एक डॉक्यूमेंट उन्हें वापस मिला। शेष डॉक्यूमेंट के लिए वे परेशान हो रहें है। अक्षय ने मदद की अपील करते हुए ये जरूरी दस्तावेज 9079666327 पर फोन कर लौटाने का आग्रह किया है।