May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2024। अभी-अभी एक बड़ी खबर बिजली विभाग से आ रही है। जहां श्रीडूंगरगढ़ प्रथम एईएन मुकेश मालू को सस्पेंड किया गया है। मालू के खिलाफ निगम को आर्थिक घाटा करने एंव अनियमितताओ की शिकायतों पर जोनल चीफ द्वारा रिपोर्ट बनाई गई एंव इस रिपोर्ट के आधार पर डिस्कॉम सचिव आमानुलाह खान ने उनके सस्पेंशन के ऑर्डर निकाले है। सस्पेंशन के दौरान उनका मुख्यालय एसई कार्यालय सिरोही रखा गया है।