






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रसे में पढ़ें 5 खास खबरें एक साथ देखें विशेष फोटो भी।
भारती निकेतन श्रीडूंगरगढ़ से खास खबर, एनसीसी कैडेट बने सैन्य कर्मी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को सैन्य सेवाओं के क्षेत्र में जोड़ने का माध्यम बन गया है भारती निकेतन। यहां एनसीसी के प्रथम बैच में शामिल हुए कैडेटस का चयन एसएससी जीडी के माध्यम से सैन्य सेवाओं में हुआ है। एनसीसी के एएनओ नितिन सिंह ने बताया कि एनसीसी के पहले बैच में शामिल कैडेट एवं गांव पुंदलसर निवासी श्यामप्रताप सिंह शेखावत ने ऑल इंडिया 2998 वीं रैंक हासील की है एवं सीआईएसएफ में अपना स्थान पक्का किया है। इसी प्रकार महाविद्यालय की छात्रा एवं गांव सत्तासर निवासी ममता सिद्ध ने गर्ल्स कैटैगरी में ऑल इडथ्या 256वीं रैंक हासील की है व वह भी सीआईएसएफ में चयनित हुई है। नितिनसिंह ने बताया कि इससे पूर्व भारती निकेतन महाविद्यालय में एनसीसी के पांच कैडेटस का चयन भारतीय सेना में, एक कैडेट कर चयन वायुसेना में हो चुका है। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने एनसीसी के माध्यम से युवाओं को देश सेवा की दिशा मिलने की बात कही एवं सभी को बधाई दी। महाविद्यालय से प्रति भर्ती में एनसीसी कैडेट्स का चयन राजकीय सैन्य सेवाओ में होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।


हाईवे पर भिड़ी कार-बोलेरो, घायलों को पहुंचाया बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार शाम को नेशनल हाईवे पर गांव शेरूणा के पास एक कार एवं बोलेरो में टक्कर हो गई, जिसमें चार जनों को चोटें आई। हाईवे से निकल रहे निजी वाहनों से घायलों को बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुर्घटना में दोनों गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई व हाईवे पर यातायात अवरूद्ध की स्थिति बन गई। जिसें टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग क्रेन एवं एंबुलैसं में पहुंचें कार्मिकों ने साईड में करवा कर हाईवे पर यातायात सुगम किया। विदित रहे कि क्षेत्र में हर दिन हाईवे पर हादसे हो रहे है।

फिट इंडिया अभियान के तहत मनाया योग महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय भारती निकेतन स्कूल एवं महाविद्यालय में चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तीसरे दिन शनिवार को योग महोत्सव आयोजित किया गया। योग शिक्षक किशन शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाया गया एवं योग के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग शिक्षक शर्मा ने अष्टांग योग का अभ्यास कर जीवन में श्रेष्ठ बनने की प्रेरणा दी। आयोजन में एनसीसी एएनओ नितिन सिंह, सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, कोऑर्डिनेटर रमेश भोजक भी सक्रिय रहे। संस्था प्रधान ओमप्रकाश स्वामी ने फिट इंडिया अभियान के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने की बात कहते हुए प्रतिभाओं को आगे लाने से ही क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ना बताया।

रक्तदान शिविर रविवार को, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्णहोने पर रविवार 15 दिसम्बर को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। चिकित्सालय प्रभारी डॉ एस के बिहानी ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के युवा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चिकित्सालय में पहुंच कर इस शिविर में अपना रक्तदान कर सकता है। शिविर में मुख्य सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल जोशी बने है एवं कैमिस्ट ऐसोसीएशन, अब्दुल कलाम सोसायटी सहित कई संस्थाओं में प्रचार सहयोग किया है। शिविर में पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर के रक्त कोष की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा।
माचरा को श्रृद्धांजलि देने पहुंचें बेनिवाल व पूर्व राज्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के पूर्व चिकित्सा अधिकारी एवं गत विधानसभा चुनावों में आरएलपी प्रत्याशी विवेक माचरा के दादा डॉ भागीरथ प्रसाद माचरा को श्रृद्धाजंलि देने बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उनके पैतृक गांव अमरसर पहुंचें है। पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल, पूर्व राज्यमंत्री महेन्द्र गहलोत, किसान छात्रावास ट्रस्ट बीकानेर अध्यक्ष चेतराम थालोड, कांग्रेस नेता सलीम भाटी और शबीर अहमद, नोखा पूर्व प्रधान कन्हैयालाल सियाग, लूणकरणसर पूर्व प्रधान गोविंद गोदारा, लूणकरणसर सरपंच संघ अध्यक्ष राजाराम झोरड, नगर निगम बीकानेर के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहन पूनियाँ, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पुनमचंद नैण, श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू सहित बड़ी संख्या में सरपंच, पूर्व सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधि अमरसर पहुंचें एवं माचरा को श्रृद्धाजंलि दी।



