






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गत माह 23 नवंबर 2024 को 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत हुए। गांव सुरजनसर, बिग्गा, इंदपालसर बड़ा, हेमासर व गुसाईंसर बड़ा में शनिवार को नए केंद्रो का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के कार्यक्रमों में केंद्रो पर बच्चों का तिलक लगाकर फुलमालाए पहना कर स्वागत किया गया। लड्डू वितरित कर उपस्थित सभी ग्रामीणों का मुंह मीठा करवाया गया। सरपंचो ने विधायक तारांचद सारस्वत का आभार जताया।
गांव सुरजनसर में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन्।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर में नई आंगनवाड़ी का उद्घाटन सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत ने शनिवार को किया। सारस्वत ने नन्हें बालकों व गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित योजनाओं का पूरा लाभ देने की बात कही। इस दौरान वार्ड पंच भेराराम सुथार, पंच प्रतिनिधि सोहनराम, ओमप्रकाश, सत्यनारायण डूडी, रामेश्वर सारस्वत, खींवकरण सारस्वत, मुनीराम, श्रवणराम सारस्वत, जवाराराम, ओमप्रकाश डूडी, ओमप्रकाश मेघवाल, रामरतन सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता शोभा देवी, सुमित्रा देवी, विमला देवी, सावत्री देवी, रामकन्या, ममता, रामराय मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाडी सुपरवाइजर सरिता मौजूद रहें। सारस्वत ने विधायक ताराचंद सारस्वत का भी आभार जताया।
गांव बिग्गा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया सारण ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि दयानंद सारण ने किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक सरिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता संगीता, कलावती, इंद्रा बावरी, भंवरी देवी, पूनम कंवर, गीता देवी, व शारदा कंवर, जीतू नाई, इंद्रा मेघवाल, सोनू मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही। सारण ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कालबेलिया बस्ती में खोली गई इस आंगनबाड़ी का लाभ पिछड़े परिवारों के बच्चों को देने की बात कही। सारण ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण अस्थाई रूप से सामुदायिक भवन में केंद्र संचालित किया जाएगा। बता देवें गांव बिग्गा में ये सातवां नया केंद्र खुला है। सारण ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।
इंदपालसर बड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर बड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का शनिवार को उद्घाटन सरपंच महावीर प्रसाद ने किया। सरपंच ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताते हुए ग्रामीणों को इसका लाभ लेने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी के धनराज सोनी, पवन कुमार, रेखाराम, भंवराम, खिंयाराम, अमृत राम सहित अनेक बालक बालिकाएं व अभिभावक शामिल हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित अनेक महिलाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
हेमासर व गुसाईंसर बड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत पुंदलसर के गांव हेमासर में शनिवार को एक नई आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। सरपंच किसनाराम नाई व प्रतिनिधि सीताराम नाई ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान अनेक ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित अनेक महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। गांव गुसाईसर बड़ा में नए केंद्र का उद्घाटन किया गया। सरपंच सत्यनारायण सारस्वा ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान अनेक महिलाएं व बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों का उत्साह का साथ स्वागत किया गया।
वार्ड 18 में पार्षद रामसिंह ने अमृत आहार योजना प्रारंभ की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 18 में पार्षद रामसिंह जागीरदार व महिला पर्यवेक्षक सरिता सिहाग द्वारा अमृत आहार योजना प्रारंभ की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू स्वामी ने बताया कि इस योजना के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन दुग्ध पिलाया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद रामसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अमृत योजना में शुरू की गई दुग्ध वितरण योजना का वार्ड के सभी नन्हें मुन्नों को पोषण मिल सकेगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को आंगनबाड़ी लेजाकर दूध पिलाने का आग्रह किया। आंगनबाड़ी के सभी बच्चों का फुलमालाएं पहना कर स्वागत किया गया। आशा सहयोगिनी परमेश्वरी देवी व सहायिका पूजा देवी सहित अनेक अभिभावक शामिल हुए।









