






सेवा भारती का संकल्प, नशा मुक्त हो हर बस्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा भारती सदस्यों ने युवाओं को नशा मुक्त करने के लिए सेवा बस्तियों में साप्ताहिक हवन प्रारंभ किया है। रविवार को नटिया बस्ती में हवन का आयोजन हुआ। सेवा भारती के कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि सेवा भारती सेवा बस्तियों के सभी परिवारों को उनके घर जाकर नशा मुक्त होने का संदेश दे रही है। उन्होंने बताया कि हवन के आयोजन में परिवार के सभी सदस्य सम्मिलित होते है और लोगों को नशा मुक्त होने व बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहें है। ऐसे में हवन आयोजक परिवार पर कोई आर्थिक भार नहीं दिया जाता है। रविवार के आयोजन में सेवा भारती आश्रम के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व भजन कीर्तन द्वारा घर का दिव्य वातावरण कर दिया गया।

गुसांईसर के दोहिते व अमेरिका के ड्यूश बैंक के निदेशक का श्रीडूंगरगढ़ में किया सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाईम्स। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राईजिंग राजस्थान में भाग लेने के बाद अमेरिका की प्रसिद्ध बैंक ड्यूश बैंक के निदेशक पंकज ओझा का बीकानेर जाने के दौरान उनके ननिहाल गुसाईंसर के सारस्वा परिवार द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। हाइवे पर श्रीकरणी हेरिटेज में साफा व फुलमाला पहनाकर ओझा का सम्मान किया गया। इस दौरान सत्यनारायण सारस्वत, रामानंद सारस्वा पूनरासर, ओमप्रकाश गांधी, विमल भाटी, कन्हैयालाल सारस्वत, गोविन्द सारस्वत, मूलचंद स्वामी, रणजीत पारीक, सत्यनारायण मोट, दीनदयाल माली, केके जांगिड़, मनोज कायल, सुनील तावनियां, जयदयाल, घनश्याम, राजेश आदि शामिल रहें।

सुरजनसर सरपंच ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सुरजनसर के खेल मैदान में सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सरपंच ने युवा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व स्वस्थ शरीर के लिए लगातार खेल से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। तहसील स्तर की प्रतियोगिता में 25 टीमें शामिल हुई है। कार्यक्रम में सोहनराम डूडी, सत्यनारायण डूडी, भोमाराम डूडी, रामेश्वरलाल सारस्वत, खींवकरण सारस्वत, छगलाल सारस्वत, रामावतार सारस्वत, ओमप्रकाश डूडी, ओमप्रकाश मेघवाल, रोहित देहडू, प्रदीप डूडी सहित अनेक पंच व मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।

मलमास प्रारंभ होने के साथ ही शुरू हुए गौसेवा के प्रकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसामान्य में मलमास में दान स्नान, पूजा पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा गौशालाओं में गौवंश के लिए सेवा सहयोग में दान देने के प्रकल्प प्रारंभ हो गए है। रविवार को कोटासर गौशाला में मलमास व अन्नपूर्णा जयंती पर दुलचासर के चारा गोदाम निर्माता दिवंगत शंकरलाल मूंधड़ा के पुत्र मानिकचंद ने 25 हजार रूपए की सहयोग राशि गौशाला को सौंपी। वहीं प्रवासी दानदाता चंद्रप्रकाश सुथार व संजू सुथार व प्रवासी प्रकाश व नीलम सुथार, गोगेलाव ने परिवार की कुशलता के लिए लापसी का भंडारा गौवंश को खिलाया। प्रवासी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली ने गौवंश के लिए गुड़ दान दिया। समिति सदस्यों ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

गांव में शराब बंदी की मांग को लेकर धरने के 105 दिन पूरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा जारी धरना 105 दिन से लगातार जारी है। रविवार को धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने कहा कि गांव में सरकार व प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश बढ़ रहा है। धरनास्थल पर प्रभुराम चोटिया, केशराराम चोटिया, सहीराम चोटिया, सांवरमल सहू, तेजाराम मेघवाल, मुन्नीराम चोटिया, केशराराम, कालूराम, विजय, देदाराम, सुनिल सांसी, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

एडवोकेट पुखराज तेजी का बीकानेर में हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के टॉउन हॉल में महर्षि नवलप्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वाल्मीकि समाज के स्नेह मिलन कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के अनेक सक्रिय नागरिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के एडवोकेट पुखराज तेजी व उनकी पत्नी पूनम तेजी का सम्मान किया गया। तेजी का नोटेरी बनने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रविन्द्र वाल्मीकि, शिवलाल तेजी, विनोद जावा, नंदलाल जावा, आनंदमल चौहान रहें। वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष आनन्दमल चौहान, सरंक्षक विनोद बारासा, उपाध्यक्ष श्यामलाल तेजी, महासचिव फतेहचंद पड़िहार, सचिव श्रवण कुमार घारू ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।




