






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2024। कालू बास के नेहरू पार्क में सोमवार दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक भक्ति व ज्ञान की सरिता का प्रवाह प्रारंभ होगा। यहां स्वामी शिवेन्द्र स्वरूपजी महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे। कथा के लिए विशाल डोम सजाया गया है व जोर शोर से आयोजन की तैयारियां की जा रही है। आयोजक परिवार द्वारा उत्साह के साथ भव्य आयोजन की विशेष तैयारियां की जा रही है। कस्बे के रेवंतमल, मुरलीधर, सत्यनारायण, विनित सोनी परिवार द्वारा आयोजित कथा का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। धर्ममय कथा में कस्बे के सभी बासों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेने पहुंचेगे।




