May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के समस्त सफाईकार्मिकों ने मंगलवार को झाडू छोड कर मुठि्ठयां लहराई एवं जोरो शोरों से नारे लगाए। मौका था नगरपालिका द्वारा कस्बेवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली का। रैली के दौरान झाडू उठाने वाले हाथों में संदेश देने वाली तख्तियां देखी गई। क्षेत्र में बढ़ते कोरोना से नागरिकों को जागरूक करने के लिए आज सफाई कार्मिकों ने झाड़ू छोड़ कर रैली निकाली। इन कर्मचारियों ने नगरपालिका ईओ भवानी शंकर व्यास की अगुवाई में दो गज दूरी मास्क है जरूरी के नारे लगाएं। नगरपालिका सभी सफाई टैक्सियां भी बैनर बांधे हुए रैली में शामिल रही। रैली को ईओ भवानीशंकर व्यास ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया एवं कनिष्ठ अभियंता भरत गौड, एस आई क़ानूराम चांवरिया ने बाजार में नागरिकों से मास्क पहनने की समझाईश भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाईकार्मिकों की रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते ईओ।
श्रीडूंगरगढ़। मुख्य मार्गों से निकालती रैली।