






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2024। क्षेत्र में गश्त के दौरान दो पुलिस कार्रवाईयों में बुधवार को तीन जने गिरफ्तार हुए। सेरूणा थाने में हैड कांस्टेबल आवड़दान ने गांव पूनरासर में बैंक के सामने सार्वजनिक स्थान पर रूपयों पर दांव लगाकर ताश पत्तों से जुआ खेलने के आरोप में में दो जनों को पकड़ा। पुलिस ने पूनरासर निवासी 42 वर्षीय श्रवण ब्राह्मण, 67 वर्षीय मालाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया व आरोपियों ने 570 रूपए जब्त किए। पुलिस ने आरपीजीओ में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल भगवानाराम की टीम ने गश्त के दौरान बुधवार को गांव बिग्गा में आम सड़क के किनारे एक जने को पकड़ कर उससे अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने लिखमादेसर निवासी 27 वर्षीय आईदान नायक को पकड़ा और 38 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।




