






बोरवेल खुले दिखे तो एसडीआरएफ को देवें इन नबंरो पर सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीआरएफ कमांडेट राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि आमजन को आस पास कोई खुला या छोड़ा हुआ बोरवेल टयूबवेल, सूखा कुआं दिखाई दे तो तुरंत 8764873114 पर सूचना देवें। मौके के फोटो, स्थान का विवरण जैसे गांव, तहसील, थाना क्षेत्र का नाम और जिला अंकित कर भेजें। एसडीआरएफ स्थानीय पुलिस की मदद से ऐसे टयूबवेल बंद कराने की तुरंत कार्रवाई करेगा। वहीं सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि बिना उपयोग के खुले छोड़े गए ट्यूबवेल बोरवेल या खुले कुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 3 अगस्त 2021 को सरकार ने समस्त कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को महत्वपूर्ण आदेश दिए है। इसके बाद भी राज्य में 7 स्थानों पर ऐसी दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है। बोरवेल व ट्यूबवेल में गिरने की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी 6 अगस्त 2010 को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है।
लाइब्रेरियन भर्ती : कल तक करवा सकेंगे संशोधन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक सेवा आयोग की ओर से पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड द्वितीय परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी को किया जाएगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 20 दिसंबर तक अपना नाम, फोटो, पिता का नाम, जन्म तिथि व लिंग के अतिरिक्त संशोधन ऑनलाइन करवा सकेंगे। साथ ही वांछित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने पर भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिटेट्स को आवेदन विड्रॉ करने का अवसर दिया गया है। संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को ई मित्र, ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा करवाना होगा। फिर आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध अप्लाईऑनलाइन लिंक व एसएसओ पोर्टल से लॉगिंन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर परीक्षा के आवेदन में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं, जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित शेक्षणिक योग्यता, अनुभव नहीं होने के बावजूद भी ऑनलाइन आवेदन किए है।



