






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2024। आज शुक्रवार की श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स धार्मिक न्यूज एक्सप्रेस में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आयोजित हो रहे धार्मिक आयोजनों की विभिन्न खबरों का एक साथ प्रकाशन किया जा रहा है। देखें नेहरू पार्क कालूबास में आयोजित भागवत कथा, गांव लखासर में हो रही श्रीराम कथा, माहेश्वरी भवन आडसर बास से फोटो भी।
भव्य भागवत कथा में शिवेन्द्र महाराज ने सुनाई कृष्ण बाल लीलाएं, जोगेन्द्राश्रम महाराज ने दिए प्रवचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के नेहरू पार्क में रेंवतमल, मुरलीधर, सत्यनारायण, विनित सोनी परिवार द्वारा 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक आयोजित हो रही सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथावाचक संत शिवेन्द्र रूवरूप महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंगों को उल्लेखित करते हुए कथा श्रवण कर भक्ति को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। महाराज ने कथा सुनने का महात्मय तभी होना बताया जब कथा सुनकर श्रोता अपने मन में ईश्वर के प्रति समर्पण भाव पैदा करे एवं सदमार्ग पर चल कर स्वंय कल्याण को सुनिश्चित करे। कथा के दौरान गोर्वधन प्रसंग की सजीव झांकिया भी सजाई गई। शुक्रवार को कथा में शिवेन्द्र स्वरूप महाराज के गुरू जोगेन्द्राश्रम महाराज भी पहुंचें व आयोजनों व श्रृद्धालुओं द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। जोगेन्द्राश्रम महाराज ने भी प्रवचन देते हुए श्रृद्धालुओं को भागवत को मनुष्य कल्याण का ग्रंथ बताते हुए इसके माध्यम से जीवन कल्याण संभव बताया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या श्रृद्धालु नेहरू पार्क पहुंच रहे है एवं लाभ ले रहे है।




रामकथा में पांचवें दिन हुआ सीता-राम का विवाह, शामिल हुए गौसेवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में बाबा रामदेव गौशाला प्रांगण में गौसेवार्थ आयोजित श्रीराम कथा में पांचवें दिन शुक्रवार को सीता-राम विवाह का प्रसंग उल्लेखित किया गया एवं सजीव झांकियों व भजनों की बीच श्रृद्धालु विवाह के साक्षी बने। इस दौरान कथावाचक बालसंत शंकरदास महाराज ने प्रभू द्वारा भक्त के भावों को देखने एवं राम को पाने का मार्ग अनुराग बताया। महाराज ने भगवान श्रीराम की छवी को मन में बसा कर प्रत्येक जीव में भगवान को देखने से जीवन में पाप कर्म से बचा जा सकने की बात भी कही एवं केवल मनोकामनापूर्ति के लिए आराधना के बजाए ईश्वर प्राप्ति के लिए भक्ति करने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान गौसेवा संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललित दाधीच, राजलदेसर गौशाला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगतमल पांडे, तुलसी गौशाला बीकानेर के अनूप गहलोत, कितासर गौशाला के मघाराम सुथार, परमार्थ गोशाला श्रीडूंगरगढ़ के सीताराम जोशी, गोपाल गौशाला के उपाध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया आदि गौभक्त पहुंचें। जिनका महाराज द्वारा गौसेवा में और अधिक सर्मपण भावों से जुटे रहने की प्रेरणा देते हुए अभिनंदन किया।




