May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2024। सुशासन सप्ताह के तहत आज श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के सभागार में शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 76 परिवाद प्राप्त हुई जिनमें से 46 का निस्तारण कर दिया गया और 30 बकाया रह गई है। शिविर प्रभारी उमा मित्तल की अगुवाई में सभी विभागों के कार्मिकों ने अलर्ट मोड पर कार्य किया। यहां परिवहन विभाग द्वारा 22 वरिष्ठ नागरिकों के यात्रा पास बनाने की परिवाद मिली जो बकाया रह गई। विभागीय कार्मिकों ने फॉर्म भरवा लिए और पास बीकानेर से बन कर आने की बात कही है। वहीं नगरपालिका से संबंधित तीन परिवाद मिली और तीनों ही बकाया रह गई। इनमें पार्षद सोहनलाल ओझा ने पालिका क्षेत्र के पार्कों पर होर्डिंग व बैनर लगाना अवैध बताते हुए हटवाने की मांग की। दो अन्य रोड लाइट से संबंधित वाद मिले थे। विद्युत विभाग से संबंधित 5 परिवादों में से 2 का निस्तारण कर दिया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित 7 परिवादें मिली और 6 का निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग की 7 परिवादों में 7 का ही समाधान हो गया। कृषि विभाग की एक, सामाजिक न्याय विभाग की 5 परिवाद, पशुपालन विभाग की 7 परिवाद, चिकित्सा विभाग की 1 परिवाद, ब्लॉक सांख्यिकी विभाग की 1 परिवाद का शिविर में निस्तारण कर दिया। पंचायती राज विभाग से संबंधित 17 परिवाद मिली जिनमें से 16 का निस्तारण कर दिया गया।
भीखमचंद को मिली पेंशन, पूजा को पालनहार का मिला लाभ, भंवरी व हुक्माराम जुड़े रोजगार में, ओमप्रकाश को मिला जॉबकार्ड, जताया प्रशासन का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में मोमासर के भीखमचंद को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धजन पेंशन योजना का 6 माह से लाभ नहीं मिल पा रही थी। शिविर प्रभारी उमा मित्तल को परिवाद मिली और शिविर में ही उन्होंने पार्थी का बायोमेट्रिक करवा पेंशन पुन: शुरू करवाई तो भीखमचंद ने उनका आभार जताया। इदंपालसर सांखलान में भंवरी देवी व हुक्माराम को मनरेगा में रोजगार नहीं मिल पा रहा था। शिविर में उनकी परिवाद पर कार्रवाईकरते हुए दोनों को लालाणा कच्चा जोहड़ खुदाई कार्य एंव पायतन समतलीकरण इंदपालसर हीरावतान में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्य पर नियोजित कर राहत दी गई। गांव सातलेरा के ओमप्रकाश का मनरेगा में जॉब कार्ड जारी नहीं हो रहा था व परिवाद का निस्तारण करते हुए मौके पर ही उसे जॉब कार्ड दिया गया। गांव बेनीसर में चेतनराम के राशन कार्ड गुम जो जाने के कारण वह परेशान था और उसकी परिवाद का मौके पर ही निस्तारण करते हुए उसे डूप्लीकेट राशन कार्ड जारी किया गया। गांव राजेडू की जनसुनवाई में मेघाराम पुत्र किशनराम जाट द्वारा बिल की राशि सही करने की परिवाद दी गई। उनके बिल की राशि  316493 रूपए थी जिसे बिल संशोधित कर 10365 रूपए भरने योग्य बिल देकर उसकी समस्या का निस्तारण किया गया। कालू बास निवासी पूजा सोनी पुत्री नारायण सोनी द्वारा पालनहार योजना में आवेदन किया गया जिसे आज नियमानुसार शिविर में तुरंत स्वीकृत कर दिया गया। प्रभारी उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सहप्रभारी विकास अधिकारी मनोज धायल, तहसीलदार कुलदीप मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा के ओमप्रकाश को मिला जॉब कार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर के चेतनराम को मिला डूप्लीकेट राशन कार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के भीकमचंद को मिली राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भंवरी देवी को मिला एक पखवाड़े का रोजगार।