






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसबंर 2024। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कल किसान संगठन बीकानेर में जिला कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन करेंगे। मोर्चा के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर होने वाले इस प्रदर्शन में किसान नेता किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला के समर्थन में किसान कौम के लिए एमएसपी खरीद का गारंटी कानून बनाने तथा जिले में मूंगफली खरीद सुचारू और व्यवस्थित करवाने की मांग करेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुवांल, सचिव राजेन्द्र जाखड़ ने किसानों को अपने हक की मांग करने के लिए प्रदर्शन शामिल होकर इसे मजबूती से उठाने की अपील की है। जाखड़ ने बताया कि खनोरी बॉर्डर पर 25 दिनों से किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल आमरण अनशन पर बैठे है। उनकी तबीयत बिगड़ रही है और सभी किसान संगठन फिर से एकजुट हो रहें है। किसान संगठन एमएसपी देने की मांग को लेकर पूरा संघर्ष करेंगे। पूर्व विधायक महिया ने कहा कि सभी किसान अपने स्वाभिमान व हक की लड़ाई में भाग लेकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने का कार्य करें।
श्रीडूंगरगढ़ में खरीद को लेकर जताई नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खरीद केंद्र के बाहर लगी वाहनों की कतारों को देखकर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने नाराजगी जताते हुए खरीद व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। महिया ने जिला कलेक्टर, राजफेड के अधिकारी व डायरेक्टर से वार्ता कर इस ओर ध्यान देने की मांग की। महिया ने बताया कि वेयरहाऊस नहीं होने से खरीद बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बता देवें आज केंद्र पर खरीद बंद है और केंद्र पर बारादाना नहीं होने की बात किसानों से कही जा रही है। पूर्व विधायक महिया ने वर्तमान व्यवस्था पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि किसानों का माल एक सप्ताह से खरीद हो रही है ऐसे में किसान बुरी तरह से प्रभावित हो रहें है।



