






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2024। शुक्रवार रात को गांव आडसर में दो पक्षों के बीच हुए टकराव के प्रकरण में पहले पक्ष ने जहां शनिवार को ही मामला दर्ज करवाते हुए दूसरे पक्ष पर अपहरण का आरोप लगाया था। वहीं रविवार को दूसरे पक्ष द्वारा पहले पक्ष के खिलाफ ढाणी में घुस कर हमला करने, नकदी व गहने लूटने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आडसर निवासी भूराराम नायक ने पहले पक्ष के धन्नाराम, रामनिवास, मकेश, किशन, रणजीत, भंवराराम, सूरताराम, डालूराम, विनोद नायक के खिलाफ हथियारों से लैस होकर शुक्रवार रात करीब 11.45 बजे ढाणी में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने एवं परिवादी एवं उसके भाई सुभाष पर कुल्हाड़ी, लाठियों, पाईप से वार करने, बोलेरो गाड़ी से टक्कर मारने, 5.40 लाख रुपए, सोने के गहने, मोबाईल फोन लूटने एवं महिलाओं की लज्जा भंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह मामला भी दर्ज कर लिया है एवं इस मामले की जांच भी एएसआई रविन्द्र सिंह करेगें।



