May 20, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ-एक नजर में, देखें विभिन्न आयोजनों के फोटो भी।

मोमासर महाविद्यालय में हुआ अभाविप कार्यसमिति का गठन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मोमासर में सोमवार को अभाविप द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मोमासर महाविद्यालय इकाई का गठन किया गया। अभाविप के प्रवीण गुंसाई ने प्रवास करते हुए कार्यसमिति का गठन किया एवं इस मौके पर आगामी 5 से 7 जनवरी तक पाली में आयोजित होने वाले 60वें प्रांतीय अधिवेशन के बारे में जानकारी दी। नगर मंत्री लालचंद मेघवाल ने बताया कि मोमासर महाविद्यालय इकाई में कृष्णा प्रजापत को इकाई अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र यादव, पलक भाटी, सीत बैरा, आईना मेघवाल को उपाध्यक्ष, दानाराम मेघवाल को सचिव, विजयलक्ष्मी नाई, बाबुलाल कुलहरी, जगदीश प्रजापत को सह-सचिव, नेतराम गोदारा को सोशल मीडिया संयोजक, पंकज शर्मा को सह-संयोजक, माया शर्मा को महाविद्यालय प्रमुख, धन्नी को कला संकाय प्रमुख, सुशीला मेघवाल को विज्ञान संकाय प्रमुख, नैना राजपूत को वाणिज्य संकाय प्रमुख, श्रवण प्रजापत को स्वाध्याय प्रमुख, हरिओम प्रजापत को एसएसडी संयोजक, लालचंद मेघवाल को एसएफडी सह-संयोजक, सरोज, जितेन्द्र कमलिया को एसएफएस संयोजक, सुनील प्रजापत को सदस्यता संयोजक, अंकिता सुथार को सह-संयोजक, श्रृंखला शर्मा को खेल संयोजक, जयश्री सुथार को कला संयोजक, एवं पूजा मेघवाल, सुमन शर्मा, नितेश शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर नगर सहमंत्री रामकरण, किशन शर्मा रणजीत बावरी ने भी नए जुड़े विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं संगठन के बारे में बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में हुआ अभाविप इकाई का गठन।

ब्लॉक स्तरीय बैठक में हुई आयुष्मान आरोग्य शिविरों की समिक्षा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को खण्डस्तरीय बैठक आयोजित की गई एवं बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों में आमजन को अधिकाधिक लाभ देने के निर्देश दिए। बैठक में अभी तक लगे शिविरों की समीक्षा की गई एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार ने विभिन्न निर्देश दिए। बैठक में शिविर के आयोजन से तीन पहले से शिविर वाले गांव में प्रचार प्रसार करने एवं शिविर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों को बताने के निर्देश दिए गए।  खंड कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में बताया व विभिन्न लक्ष्यों की शतप्रतिशत प्राप्ति करने को कहा। बैठक में सभी सेक्टर के चिकित्साधिकारी प्रभारी,  एसएचएस, एएनएम आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक स्तरीय बैठक में उपस्थित रहे चिकित्सा अधिकारी, दिए निर्देश।

बोथरा को दिया संरक्षक दायित्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में योगजागरण का कार्य कर रहे ओम योग सेवा संस्थान में कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता छतरसिंह बोथरा को संस्थान संरक्षक पद का दायित्व संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से दिया गया है। सोमवार को बोथरा के आवास पर कार्यकर्ता पहुंचें एवं उनका अभिनंदन करते हुए संस्था हित में कार्य करने की अपील की। इस दौरान बोथरा एवं उनकी पत्नी शोभादेवी बोथरा ने आभार जताया। इस दौरान ओमप्रकाश कालवा, अंजू देवी, गजानंद बोहरा, साजन बोहरा, संदीप गोदारा, पायल सोमाणी, नंदलाल सहित कई जनें मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बोथरा को दिया संरक्षक दायित्व।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द, इनका समय होगा लेट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिसम्बर माह के अंतिम रविवार 29 दिसम्बर को क्षेत्र से निकलने वाली रेलगाडियों में कई बदलाव किया गया है। क्षेत्रवासियों की यात्रा को सुगम बनाने में जुटी चोखी-यात्रा डॉट कॉम के महेश बोहरा ने बताया कि रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ से मोलीसर स्टेशनों के बीच में दोहरीकरण का कार्य करने के दौरान आगामी 29 दिसम्बर को चूरू-बीकानेर ट्रेन 04832 पूर्णतया रद्द रहेगी एवं बीकानेर-हिसार ट्रेन का संचालन भी बीकानेर के बजाए चूरू से होगा। इसी प्रकार बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे भी बीकानेर स्टेशन पर 2 घंटे 45 मिनिट तक रिशिडयूल रहेगी।

संत शिवेन्द्र महाराज का किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को संत शिवेन्द्र स्वरूप महाराज का प्रताप बस्ती में तेजपालसिंह राजपुरोहित के आवास पर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर तेजपालसिंह सहित गिरधारी जोशी, महेश बोहरा, डुंगरमल, ओमप्रकाश माली, कृपा महाराज जैसलमेर, जतनसिंह राजपुरोहित, विक्रमसिंह, पियूष, अर्जुनसिंह आदि ने महाराज का अभिनंदन किया एवं आर्शीवाद लिया। संत ने जीवन में भक्ति भावों का समावेश रखने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत शिवेन्द्र महाराज का किया अभिनंदन, लिया आर्शीवाद।