






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2024। डॉ भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद सियासत गर्म है। आज पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के एलान पर कर्मचारी मैदान में एकत्र होकर बड़ी संख्या में लोगों ने धरना देकर कलेक्ट्रेट से अंबेडकर मूर्ति स्थल तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान गोविंदराम ने कहा कि संसद में गृहमंत्री की ओर से संविधान निर्माता बाबा साहेब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बड़ा शर्मनाक है। जिससे देश व प्रदेश में दलित, पिछड़ों व वंचित समाज की भावनाओं को आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री की बाबा साहब पर की गई टिप्पणी से दलितों व पिछड़ों के भगवान डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग और टिप्पणी समाज के लोग सहन नहीं करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ से युवा नेता हेतराम जाखड़ की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। हेतराम ने मंच से गृहमंत्री के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि अमित शाह की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे देश में आक्रोश है। जाखड़ ने बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगवाए और कहा कि नागरिकों को जागरूक होकर देश में बढ़ रही तानाशाही और संविधान को अनदेखा करने पर अपना विरोध जताना होगा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा, उरमूल डेयरी अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, जोगेंद्रसिंह, यासीन खान, रफीक शाह, हेमाराम मेघवाल, डॉ गुनाराम सादुल, राधाकृष्ण, पेमाराम प्रधान, कन्हैयालाल भाटिया, देवीलाल परिहार, मेगाराम देवड़ा, घनश्याम मास्टर, हुकमाराम, पन्नालाल नायक, ओमप्रकाश भादू, हीरालाल मेघवाल, सहीराम मेघवाल, रामलाल मेघवाल, राजेंद्र मेघवाल, मोहन लीलड, रामदेव मेघवाल, नरेद्रसिंह राजावत, रामनिवास कूकणा सहित अनेक तहसीलों से बड़ी संख्या में पंचायत समिति, जिला परिषद के सदस्य, प्रधान प्रतिनिधि व सरपंच व पंचगण, कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।





