May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2024। आज दिनभर मंडी में खासी गहमागहमी का माहौल रहा। किसानों ने तीन दिन से खरीद बंद होने पर खासी नाराजगी जताई। किसानों ने बताया कि केंद्र पर सुबह ही बारदाना पहुंचने के बावजूद उसे ट्रक से खाली नहीं करवाया गया। किसानों ने इसपर आक्रोश जताया। परेशान किसान नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा किसानों के साथ शामिल हुए व उपखंड अधिकारी उमा मित्तल से मिले। मित्तल ने कृषि मंडी अधिकारियों से बातचीत की, गोदारा ने बताया कि दो घंटे में खरीद प्रारंभ करवाने का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया है। यहां प्रदर्शन में जगदीश जाखड़, विनोद जाखड़, सांवरमल, बीरबल नाथ, सुभाष नैण, कालूराम, रामलाल, बुधाराम, पूर्णनाथ, लालाराम, दिनेश, सहीराम, शीशपाल, रामलाल सिद्ध, कैलाश नाथ, संजयनाथ, पूनाराम, सीतनाथ, रूघनाथ, काशीनाथ, सुरेन्द्र, ओमप्रकाश, सांवरमल गोदारा, धनराज, मनोज सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहें।