






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2024। शुक्रवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हाइवे पर बिग्गाबास रामसरा के निकट दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटना में दो युवकों ने अपने प्राण गवां दिए और उनके शव पुलिस सहित स्वयंसेवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाले। दुर्घटना के बाद करीब ढाई घंटे बाद शव निकाले जा सकें। एएसआई रविंद्रसिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में मूंगफली के ट्रेलर में सवार दो युवक मारे गए। ट्रक बुरी तरह से नष्ट हो गया और कई भागों में बंटा 22 वर्षीय धर्माराम पुत्र प्रभुराम जाट निवासी लाखासर चौहटन का शव निकाला गया। वहीं इसी के साथ गुढ़ामालानी सीणधरी निवासी करीब 23 वर्षीय मांगीलाल पुत्र दलाराम का शव भी क्रेन व कटर की सहायता से निकाला गया। दूसरे कंटेनर में सवार चालक 47 वर्षीय इशाक पुत्र कासम खान निवासी रतननगर चूरू इस दुर्घटना में घायल हुआ है। घटनास्थल पर आपणो गांव सेवा समिति व डॉ अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव निकालने में सक्रिय रहें। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। चारों ओर ट्रक का सामान बिखरा देख सड़क पर आए काल का भयावह नजारा देखकर हर एक ने दर्दनाक हादसे पर शोक जताया। सभी ग्रामीण दो युवाओं की मौत पर संवेदनाएं जताते हुए नजर आए। मृतकों के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है। मौके का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:– https://fb.watch/wJSRl_QPuB/




