






किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में मोमासर में निकला कैंडल मार्च, युवाओं ने लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में देशभर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अनेक आयोजन किए जा रहें है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव मोमासर में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला और मोदी सरकार से जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने, किसानों को एमएसपी गारंटी कानून देने, श्रीडूंगरगढ़ में मूंगफली खरीद व्यवस्थित रूप से करवाने की मांग की। इस दौरान युवाओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि भी दी। कैंडल मार्च भैरव मंदिर से निकला और गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार में स्थित चौक पर सपंन्न हुआ। कार्यक्रम में बीरबल पूनियां, विजयपाल भाम्मू, सुरेंद्र गोदारा, भैराराम धेतरवाल, जसकरण लावा, गोपाल सारण, रोहित शर्मा, राहुल सुथार, मनोज झींझा, शिवप्रकाश बांगड़वा, श्योकरण गोदारा, रामनिवास भामूं, सुभाष पूनियां, सुरेंद्र भारी, बाबूलाल सींवल सहित अनेक युवा शामिल हुए।

एनएसएस युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम- श्याम महर्षि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का एक माध्यम है। इसकी शुरुआत युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने के लिए की गई। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी कार्य के लिए अपने से बड़ों की सलाह लेवें, बड़ो का आदर सम्मान करना हमारी संस्कृति हमें सिखाती है। संस्था के उपसचिव रामचंद्र राठी व विजय महर्षि ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ सेवा कार्यों से जोड़ती है। शिविर प्रभारी डॉ.राजेश सेवग ने बताया कि प्रथम दिन स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई की। इस दौरान सड़क पर संकेत चिन्ह बनाये गए। प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महावीर धामा, शुशील सुथार, मुकेश सैनी, दीनदयाल नाई, मुकेश जांगिड़ मौजूद रहें।

ऊपनी में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के ग्राउंड में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ हुई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल गोदारा ने फीता काट कर किया। गोदारा ने खिलाड़ियों को प्रेमभाव से खेलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच हारूराम गोदारा, ज्ञाननाथ गोदारा, पिथाराम गोदारा, धनाराम, गिरधारी, तोलाराम गोदारा, सुखराम गोदारा, फुसनाथ, लेखनाथ सिद्ध, लूणाराम गोदारा, रतिराम गोदारा शामिल हुए। सभी अतिथियों का आयोजकों ने साफा व फुलमाला पहना कर स्वागत किया। उद्घाटन मैच जाखासर व लालमदेसर के बीच खेला गया जिसमें लालमदेसर ने जाखासर को हरा कर मैच जीत लिया। दूसरा मैच बाना व दुसारना के बीच खेला गया जिसमें बाना की टीम विजय रही। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहें व खेल का आनंद लिया।

जालबसर, जाखासर, जोधासर व कल्याणसर में ग्राम सभा का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य प्रगति पर है। ग्राम पंचायत जालबसर, जाखासर, जोधासर व कल्याणसर में गत 5 दिनों से दल का कार्य जारी है। शुक्रवार को इन ग्रमा पंचायतों में सरपंचो की अध्यक्षता में ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। सभाओं की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहनसिंह को श्रद्धाजंलि देकर किया गया। दल के बाबूलाल गर्ग ने बताया कि सभी ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों एवं ग्राम संसाधन व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट ग्राम वासियों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई। जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। इन सभाओं में सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि, ब्लॉक स्तर प्रभारी अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, दशरथ दर्जी, सुरेश कुमार, मुकेश खत्री, इंदू सोनी, ग्रामसभा कार्रवाई हेतु ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, सुमन कुमारी मीणा, देवेंद्र कुमार नायक, गोपाल सिह, सुखराम बना, वार्ड पंच व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

अयोध्या पैदल यात्री पहुंचे आगरा, मोहन व प्रदीप ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से अयोध्या पैदल रवाना हुए पदयात्री शुक्रवार को 550 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर आगरा पहुंच गए है। आगरा में गुसाईंसर बड़ा के मोहन सारस्वत व श्रीडूंगरगढ़ के प्रदीप सारस्वत ने यात्रियों का फुलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सभी ने जय श्रीराम के जयघोष लगाए।

गौमाता को मीठी लापसी खिलाकर मनाया पोते का जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर के निवासी भागीरथ सारस्वा ने अपने पोते अंशुमान का जन्मदिन शुक्रवार को गांव की मां करणी गौशाला में मनाया। यहां सारस्वा परिवार ने मीठी लापसी गौवंश को खिलाई व गौ पूजन किया। गौशाला समिति के रामचंद्र भादू ने परिवार के विशेष आयोजनों पर गौसेवा करने की अपील की। समिति सदस्यों ने सारस्वा परिवार का आभार जताया व दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।




