May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2024। सुरक्षा बलों व एनसीसी कैंडेट्स का सपना होता है कि वे 26 जनवरी पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मार्च में शामिल हो। इस मार्च को पूरा देश ही नहीं दुनिया भर में देखा जाता है। आगामी 26 जनवरी 2025 में भारती निकेतन महाविद्यालय का छात्र अरविंद सिंह का चयन इस मार्च के लिए हो गया है। भारती निकेतन महाविद्यालय के बीएससी व एनसीसी तृतीय वर्ष के छात्र सीनियर अंडर ऑफिसर अरविंदसिंह पुत्र छैलूसिंह शेखावत निवासी पुदंलसर का चयन दिल्ली रिपब्लिक डे कैंप 2025 के लिए हुआ है। इसी के साथ अरविंद श्रीडूंगरगढ़ से पहले एसीसी कैडेट है जो राजस्थान कडिटेट्स में शामिल हुए है। 7वीं राज बटालियन एनसीसी बीकानेर के 4 कैडेट्स का चयन कैंप के लिए हुआ है। इनमें अरविंद, विश्वजीत सिंह राठौड़, अंकित कुमार व डिंपल शर्मा का चयन हुआ है। वहीं राजस्थान कंटिजेंट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर नटराज डागर व एनसीसी एएनओ नितिन सिंह राजस्थान कंटिजेंट के एएनओ नियुक्त किए गए हैं। नितिन सिंह ने बताया कि राजस्थान कंटिजेंट की जिम्मेदारी पहली बार सेवंथ राज बटालियन के एएनओ को मिली है। सिंह ने बताया कि कर्तव्य पथ पर मार्च सबसे बड़ा मार्चिंग इवेंट है जिसमें कैडेट्स राइफल के साथ मार्च करते है। उन्होंने बताया कि अरविंद की इस सफलता के बाद महाविद्यालय में जश्न का माहौल नजर आया। भारती निकेतन महाविद्यालय व स्कूल के संचालक ओमप्रकाश स्वामी व प्राचार्य आनंद नारायण पुरोहित, रमेश भोजक सहित पूरे स्टाफ ने अरविंद सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नारायण सिंह, एडम मंजीत सिंह, कंटीजेंट कमांडर नटराज डागर ने भी सभी को बधाई दी और राजस्थान कंटिजेंट 27 दिसंबर 2024 को दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन महाविद्यालय में बीएससी व एनसीसी तृतीय वर्ष के छात्र अरविंद सिंह 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर करेंगे मार्च, पूरे संस्थान में है जश्न का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कंटीजेंट शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुआ।