May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2024। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने देर रात चार्टर्ड अकाउंटेंसी की नवंबर 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के युवकों सहित युवतियों ने सफलता का परचम फहरा दिया है। पांच सफल सीए के बाद तीन और सीए की जानकारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को प्राप्त हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालू बास निवासी भानुप्रताप पुरोहित पुत्र नथमल पुरोहित, बिग्गा बास निवासी मोनिका माली पुत्री दीनदयाल माली, कूचबिहार प्रवासी सौरभ बिहानी पुत्र मनोज कुमार बिहानी, जोधपुर प्रवासी स्मृति पुत्री सुभाष पुगलिया, बिग्गाबास निवासी अदिती पुत्री प्रदीप मोहता, कालू बास निवासी केशव पुत्र निरंजन शर्मा, बिग्गाबास निवासी शिवम पुत्र बसंत लखोटिया ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की है। बता देवें सुबह 5 सफल अभ्यर्थियों की खबर भाग एक मे लगाई गई थी जिसे पढ़ने के लिए आप क्लिक करें नीचे दी गयी लिंक पर:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्मृति पुगलिया ने पास की सीए की परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अदिती मोहता ने सीए की परीक्षा में सफलता हासिल की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केशव शर्मा ने पास की सीए की परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवम लखोटिया ने पास की सीए की परीक्षा।

*सीए के फाइनल रिजल्ट में सफल हुए ये होनहार, पढें श्रीडूंगरगढ़ से पूरी खबर।*

देर रात आया सीए फाइनल का रिजल्ट, श्रीडूंगरगढ़ की युवा शक्ति ने फहराया परचम।