May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसंबर 2024। क्षेत्र के निजी स्कूलों के खुलने की शिकायत शुक्रवार को शिक्षा विभाग को प्राप्त हुई है। ऐसे विद्यालयों की लापरवाही की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बात ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने शुक्रवार को कही है। प्रजापत ने बताया कि निजी विद्यालयों को शिविरा कलेण्डर के शीतकालीन अवकाश की पालना करवाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट के आदेश प्राप्त हुए है। ऐसे में सभी विद्यालयों को शिविरा पंचांग की पालना के निर्देश दिए गए है। प्रजापत ने कहा कि आदेशों की पालना नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। ध्यान रहें 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक घोषित शीतकालीन अवकाश के दौरान निजी विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है जिसे विभाग ने गंभीर मानते हुए विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश जारी किए है।