May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2024। अखिल भारतीय गट्टानी परिवार का द्वितीय स्नेह मिलन समारोह 28 व 29 दसिंबर को हरियाणा के सिवानी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूर्व मंत्री जयप्रकाश दलाल मुख्य अतिथि व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सिवानी डीएसपी जयभगवान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डीएसपी जयभगवान ने कहा कि आज परिवार बिखर रहें है और इन्हें जोड़कर रखने की जरूरत आज समाज में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की होड़ ने रिश्तों के तारों को ढीला कर दिया है, आज हम सबको ये प्रयास करना है कि परिवार में अनावश्यक दूरियां मिट सकें। मुख्य अतिथि जयप्रकाश दलाल ने समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का महत्व बताते हुए परिवारों के मिलते जुलते रहने की बात कही। कार्यक्रम में अखिल भारतीय गट्टानी परिवार की कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से संरक्षक जयकिशन गट्टानी व रमेश गट्टानी आकोला के सान्निध्य में किया गया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष नारायण गट्टानी नीमराना, उपाध्यक्ष पवन गट्टानी सादुलपुर व रवि गट्टानी सिवानी, सचिव महेश गट्टानी फरीदाबाद, सह सचिव श्वेता गट्टानी भोपाल, संगठन मंत्री अनिल गट्टानी जोधपुर, कोषाध्यक्ष विनोद गट्टानी डीडवाना को बनाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी महावीर गट्टानी ने बताया कि कार्यक्रम में कोलकत्ता, रांची, दिल्ली, आकोला, भोपाल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीडवाना, मुंबई, मेड़ता सिटी, पुणे, गुढा, सिरसा, बेरसिया, नीमराना, सादुलपुर, रेवाड़ी, जयपुर, फरीदाबाद, शिवानी, चौटाला, इंदौर, नोहर, जोधपुर, बीकानेर, हिम्मतसर, नीमच सहित देशभर से समाज बंधु शामिल हुए। संरक्षक जयकिशन गट्टानी एवं रमेश गट्टानी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय गट्टानी परिवार का दि्वितीय मिलन समारोह संपन्न।