






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2024। गांव झंझेऊ के निकट हाइवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में आग लग गयी व गनीमत रही चालक तुरंत ट्रक से निकल कर भाग छुटा। ट्रक का इंजन व कैबिन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया व समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकल पहुंची और फायर मैन विक्रमसिंह व ड्राइवर शंकरलाल ने आग पर काबू पाया। यहां बीकानेर से भी एक दमकल पहुंच गई। शेरुणा पुलिस के एएसआई राजकुमार व हैड कांस्टेबल आवड़दान दल के साथ मौके पर पहुंचे। हाइवे पर एकबारगी रास्ता अवरुद्ध हो गया। अब पुलिस उसे सुचारू करवाने में जुटी है। देखें मौके से वीडियो:- https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1118989070237018&id=100063778070450&mibextid=Nif5oz




