May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसंबर 2024। साल के अंतिम दिन मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ अचंल में दिन की शुरूआत ठंडी शीतलहर के साथ हुई है। सोमवार को भी सुबह गलन वाली ठंड रही परंतु दिन में अच्छी धूप निकलने पर लोगों को खासी राहत मिली। लोगों ने शाम 4 बजे तक धूप में बैठकर दिन व्यतीत किया। मंगलवार सुबह 8 बजे बाद ही लोग घरों से निकले है और 10.30 बजे तक सड़कों पर कम ही रौनक नजर आ रही है। टहलने के लिए जाने वाले लोग भी शीतलहर के कारण आज कम ही निकल पाए है। बता देवें मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी सर्दी का पूरा असर रहेगा। वहीं बुधवार को कोहरे का कम असर रहने का संभावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में छाया मंगलवार सुबह कोहरा। (फोटो:-बुधाराम जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारन में छाया कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में चल रही है ठंडी शीतलहर, बाजार सुबह 10 बजे तक रहें सुनसान।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में छाया घना कोहरा।