






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 अक्टूबर 2020। गांव शेरेरा में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से गांव ठुकरियासर में सरस मंदिर निर्माण पर लगी रोक हटवाने की मांग सरस सेना के अध्यक्ष हनुमान सिंह गोदारा ने की। गोदारा मंत्रीजी से मिले और ज्ञापन दिया। गोदारा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंदिर की स्थिति मंत्रीजी को बताई व निर्माण पर लगी रोक हटाने की मांग करते हुए उन्हें बताया कि बताया कि मंदिर निर्माण कार्य बीच में रोका गया है जिससे हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए सरकार हस्तक्षेप कर मंदिर निर्माण की अनुमति प्रदान करें। मंत्री चौधरी ने मामले पर संज्ञान लेने का आश्वासन भी दिया।




