






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2020। क्षेत्र के गांव सोनियासर मिठिया में 50 वर्षीय मोहनलाल जाट ने अपने खेत में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। एएसआई बिरबल सिंह मौके पर पहुंचे व खेत में बनी झोंपड़ी में लटके शव को नीचे उतारा और श्रीडूंगरगढ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है व पुलिस जांच में जुटी है।



