May 21, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा अभिनव प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरो पर जिनकें इंस्टाग्राम पर दो हजार से अधिक, फेसबुक पर आठ हजार से अधिक एवं यूट्यूब पर 2 हजार से अधिक फॉलोवर व सब्सक्राइब हो, व्हाट्सएप पर 3 हजार से अधिक सदस्यों के अलग अलग ग्रुपों में शामिल हों, या कांटेक्ट लिस्ट हों, उनका सम्मान टाइम्स की मीडिया पार्टरनशिप में दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। ये सम्मान राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर एवं न्यू ईयर कार्निवल में किया जाएगा। मेला आयोजक विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा प्रशंसनीय अभिव्यक्ति होने पर युवाओं को सकारात्मक सोशल मीडिया उपयोग के लिए प्रेरित करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय युवक व युवतियां अपना सम्मान प्राप्त करने के साथ ही मेगा ट्रेड फेयर की रील, वीडियो अपने-अपने स्टाईल एवं अपने अपने स्तर पर बना कर अपने अकाउंट से वायरल प्रतियोगिता में शामिल भी हो सकते है। जिनकी रील, स्टेटस, शॉट्स, वीडियोज आदि पर सर्वाधिक व्यू, लाईक, कमेंट आएगें उन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरो को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के सभी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरो को आज शाम छह बजे दशहरा मैदान में इस खबर के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर, किसी भी प्लेटफार्म पर अपने वीडियो वायरल कर रहें है तो उन्हें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा यह मंच दिया जा रहा है। तो देरी ना करें, आज शनिवार शाम छह बजे दशहरा मैदान जरूर पहुंचें। इसके लिए अग्रिम सम्पर्क मेला आयोजक सुनील शर्मा से 9829146305 पर किया जा सकता है।