May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-05 at 10.06.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2025। शनिवार को लखासर टोल से एक किलोमीटर आगे बीकानेर की ओर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव बाना के एक 22 वर्षीय नौजवान ने अपने प्राण गवां दिए। युवक मनोज पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश के प्रयास कर रही है। गांव में युवक की मौत से माहौल गमगीन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक लेकर गांव से रवाना हुआ और उसके कुछ देर बाद उसकी मौत की ही खबर गांव पहुंची। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहें है। मृतक के भाई रामनिवास ने रविवार सुबह पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई रात करीब 7 बजे गांव से सेरूणा जाने के लिए निकला। लखासर के टोल से आगे सही दिशा में चल रही बाइक को एक तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इसी गांव का महेन्द्र बीकानेर से आ रहा था। महेन्द्र ने ही परिजनों को सूचना दी व युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।
मासूम के सिर से उठा पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ व मात्र 12 माह पूर्व एक पुत्र का पिता बना। उसकी मौत से उसकी ब्याहता का बुरा हाल है वहीं मासूम के सिर से पिता का साया उठ जाने का गम परिजनों को व्यथित कर रहा है। मृतक पांच भाई थे और माता पिता भी उसकी मौत की खबर से बेसुध से हो गए है। रात ही परिजनों को सूचना दे दी गई व घर में आज सुबह बता दिया गया है। परिजन कानूनी कार्रवाई को पूरा कर रहें है वहीं अनेक पास पड़ौस के ग्रामीण उसके घर पहुंच गए है। वे परिजनों को ढ़ाढ़स बंधवा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 22 वर्षीय युवक मनोज ने दर्दनाक हादसे में गवांई जान।