






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2025। बिग्गा बास स्थित गणेश मंदिर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा कस्बे के सभी मंदिरों के पुजारियों व विहिप के सहयोगी संगठन मातृशक्ति, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन ने 11 जनवरी को क्षेत्र के सभी मंदिरों में सामूहिक आयोजन किए जाने का आह्वान किया। प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया की आगामी 11 जनवरी 2025 (तिथि: पौष शुक्ल द्वादशी) को श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सभी मंदिरों में दीपोत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रखण्ड मंत्री दीपक सेठिया ने बताया कि इस बार यह कार्यक्रम सभी मंदिरों में सामूहिक रूप से मनाते हुए नागरिकों को इसमें शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में सभी मंदिरों में तीन दिन 10,11,12 तक सजावट रखने, 11 जनवरी की दोपहर को 2:00 बजे से 5:00 बजे तक मातृशक्ति द्वारा सत्संग के आयोजन करने, शाम को 6:15 बजे सभी मंदिरों में महाआरती करने, आरती के पश्चात सुंदरकांड का पाठ करने के निर्णय लिए गए है। बैठक में पंडित जयचंदलाल, बनवारी, अशोक, शिवभगवान, श्रवण, रामचंद्र, गोविंद, घनश्यामदास, श्रवण कुमार, भवानी शंकर, अशोक, अशोक कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, आनंद सहित अनेक पुजारी शामिल हुए। यहां संगठन के वासुदेव सारस्वत, भीखाराम सुथार,अशोक नाई, फतेह सिंह, त्रिलोकचंद, मुकेश, मीना मोरवानी, कुसुम, प्रेक्षा, देवकी, भूमिका, सुमन, भूषण सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।




