May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने श्रीडूंगरगढ़ देहात व मोमासर सहित जिले में 16 अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ देहात अध्यक्ष पद का दायित्व महेन्द्र सिंह तंवर लखासर को दिया गया है व मोमासर का दायित्व नरेश सारस्वत जैसलसर को सौंपा गया है। बता देवें महेंद्र सिंह का ये लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। इसी के साथ नोखा देहात पवन राठी, नोखा शहर गंगाराम पांडिया सहित कालू गणपतदास स्वामी, लूणकरणसर प्रकाशनाथ, रूणियाबास रामनिवास खींचड़, धीरेरा राकेश नायक को अध्यक्ष बनाया गया है। बता देवें इनमें श्रीडूंगरगढ़ शहर के अध्यक्ष का नाम अभी तक नहीं खोला गया है।