






ठंड बढ़ने व कोल्ड वेव की चेतावनी, 10 से बारिश के आसार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात को ही क्षेत्र में कोहरा छाने लगा व सोमवार सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई। वहीं सोमवार को दिनभर कड़ाके की ठंड रही और मंगलवार को भी ठंड का एहसास जारी रहा। सोमवार को चली ठंडी हवाओं के कारण मंगलवार को तापमान 5 डिग्री तक भी जा सकता है। बीकानेर में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव की चेतावनी भी जारी की है। आज सुबह भी कोहरे का असर नजर आया। मंगलवार को 11 बजे तक धूप नहीं निकली है और मकर संक्रांति तक सर्दी अपने तेवर दिखाती रहेगी। विभाग ने मकर संक्रांति से पहले राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के प्रभाव से 10 व 12 जनवरी के बीच बीकानेर संभाग सहित अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभागों के जिलों में बादल छाएंगे व कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बता देवें मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के लिए 11 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिए है।

वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा में काम कर रही है सरकार-मेघवाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ के समारोह में कहा कि केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा में कार्य कर रही है। सभी चुनाव एक साथ होने से विकास और सुशासन के लिए पर्याप्त समय मिलता है। समारोह में बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।
अब शीघ्र ही चांदी की हॉलमार्किंग होगी अनिवार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2025। सरकार जल्द चांदी की हॉलमार्किंग अनिवार्य कर सकती है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उपभोक्तओं की मांग पर यह कदम उठाया जा रहा है। वहीं, बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि 3-6 महीनों के भीतर ब्यूरो इसे लागू करने के लिए तैयार हो सकता है।



