May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-07 at 18.56.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2025। जिला प्रशासन द्वारा सख्ती से चाइनीज डोर पर पाबंदी के बावजूद असामाजिक तत्वों द्वारा इसका प्रयोग किया जा रहा है। आगामी दिनों में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी परवान पर होगी और ऐसे में चाइनीज डोर के उपयोग पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की मांग आज एक घटना में घायल हुए बुजुर्ग के परिजन कर रहें है। सिंधी कॉलोनी से प्रताप बस्ती स्थित अपने घर जा रहें 66 वर्षीय भंवरलाल पेमाराम जाखड रीड़ी चाइनीज डोर की चपेट में आ गए। बुजुर्ग के नाक से डोर टकराई और नाक पर घाव हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां दो टांके लगा कर ईलाज किया गया है। बता देवें चाइनीज डोर के उपयोग पर कानूनी बैन है। इसे रखे जाने व उपयोग किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कोई भी नागरिक प्रशासन को सूचना भी दे सकता है।