May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2025। नेशनल हाइवे पर गांव हेमासर से करीब 1 किलोमीटर श्रीडूंगरगढ़ की ओर वाहनों की गति थम गई है। दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लग गई है। यहां 11 हजार केवी लाइन का तार सड़क पर गिर गया है व उससे निकल रही चिंगारियों ने दोनों ओर वाहनों को थाम दिया है। बड़ी संख्या में लोग बसों से निकल कर नीचे इसे देख रहें है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के यात्रियों ने बिजली विभाग को सूचना दे दी है। लोग विभाग द्वारा लाइन बंद करने व तार हटाकर हाइवे पर आवागमन सुचारू करने का इंतजार कर रहें है। कार्मिक मौके पर पहुंच गए है। आप भी देखें नीचे दिए मौके के फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क के दोनों ओर बसों, ट्रकों व सैंकड़ो वाहन एकत्र हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाइन बंद कर 11 हजार की लाइन का तार हटाने का इंतजार कर रहें है दोनों ओर के हजारों यात्री।