May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2025। क्षेत्र से बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति की जांच के आदेश को लेकर आई है। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार कार्यालय जयपुर से अतिरिक्त रजिस्ट्रार आशुतोष भट्ट ने पत्र जारी करते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति में हो रही धांधलेबाजी के संबंध में जांच के आदेश दिए है। उन्होंने अपने पत्र में अतिरिक्त रजिस्ट्रार बीकानेर को श्रीडूंगरगढ़ समिति के उपाध्यक्ष माणकचदं सिहाग एवं संचालक मंडल सदस्य नत्थूनाथ मंडा की शिकायत पर समिति पर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा है। विदित रहे कि उपाध्यक्ष सिहाग एवं संचालक मंडल सदस्य मंडा ने अपनी शिकायत में अध्यक्ष व ठेकेदार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में व्यापक भ्रष्टाचार करवाने के आरोप लगाए थे और समिति के बोर्ड को भंग कर प्रशासक लगाए जाने, समिति अध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई व जांच किए जाने की मांग की थी। इस शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तुरंत कार्यालय को रिपोर्ट देने की बात कही गई है। बता देवें मूंगफली खरीद में करोड़ों के घोटाले के आरोप लगाए जा रहें है। ऐसे में उपाध्यक्ष द्वारा विभाग को शिकायत भेजकर जांच की मांग की गई।