






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2025। अंचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और शनिवार की सुबह बरसात के साथ दिन की शुरूआत हुई है। शुक्रवार रात को मौसम का मिजाज बदल गया और अलसुबह से क्षेत्र में बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने 11 जनवरी को संभाग में मावठ होने की संभावना जता दी थी। शुक्रवार को दिन में तेज धूप रही और आज आसमान बादलों से अटा पड़ा है। इस सीजन का यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है जिससे उत्तरी पूर्वी जिलों में अच्छी मावठ के आसार है। मावठ से फसलें खेतों में खिल गई है वहीं खिली फसलों को देखकर किसान परिवार प्रसन्न हो गए है। क्षेत्र के गांव डेलवां में शनिवार सुबह 5 बजे से हल्की बरसात जारी है। बिग्गाबास रामसरा, गुसाईसर बड़ा, सोनियासर गोदारन, धीरदेसर चोटियान, धीरदेसर पुरोहितान, कल्याणसर, बरजांगसर के इलाकों में बरसात की सूचना है जिससे क्षेत्र में चारों ओर मावठ होने की खबर मिल रही है।















