






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। रविवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है उनके काम की चार खबरें एक साथ, एक नजर में।
बीकानेर रेंज में 8 सीआई व 4 एसआई को जिलों में भेजा, इंद्रकुमार को लगाया एसीबी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर रेंज में 5 इंस्पेक्टर और 3 एसआई के तबादले किए गए है। दूसरी रेंज से आए तीन सीआई को जिलों में भेजा गया है। आईजी ओमप्रकाश की ओर से जारी लिस्ट में सीआई सत्यनारायण, रामप्रताप, श्रीमती राजेश को श्रीगंगानगर लगाया गया है। श्रीगंगानगर से सुरेंद्र कुमार व रमेश सर्वटा को बीकानेर लाया गया है। जयपुर रेंज से आए हंसराज, दिगपालसिंह को बीकानेर व एसीबी से रेंज में आए विजेंद्र कुमार सीला को श्रीगंगानगर भेजा गया है। इसके अलावा एसआई सुभाषचंद्र, बलवंत कुमार को बीकानेर से श्रीगंगानगर, मोहनलाल को श्रीगंगानगर, लाल बहादुर को हनुमानगढ़ से बीकानेर ट्रांसफर किया गया है। सीआई इंद्रकुमार को बीकानेर जिले में एसीबी में लगाया गया है।
सैनिक स्कूल की छठीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन कल तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैनिक स्कूलों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। एनटीए ने छठी और नौवीं कक्षा में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की एग्जाम फीस 14 जनवरी रात 11.50 बजे तक जमा कर सकते है। फॉर्म में 16 से 18 जनवरी तक त्रुटि सुधार कर सकते है। इच्छुक अभिभावक वेबसाइट http://aissee2025.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र का 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 9वीं कक्षा में दाखिले के लिए उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु गणना 31 मार्च 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
असि. प्रोफेसर के 574 पदों के लिए आवेदन आज से
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई विभिन्न विषयों के असिस्टेंट पदों के 574 पदों के लिए रविवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। पहले यह भर्ती 575 पदों के लिए होनी थी। लेकिन संस्कृत कंठ का एक पद कम हो गया। आयोग ने भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में केवल पदों की संख्या जारी की थी। वर्गवार वर्गीकरण भी जारी कर दिया है।
दो माह में पशु चिकित्सा भर्ती की नई चयन सूची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाईकोर्ट ने पशु चिकित्सक भर्ती 2019 मामले में आरपीएससी की चयनसूची को अपात्र अभ्यर्थियों की सीमा तक निरस्त कर दी। साथ ही दो माह में पात्र अभ्यर्थियों से नई चयन सूची बनाने के निर्देश जारी किए है।



