May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 21.38.46

कोस धोरा मंदिर में राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव होगा 15 जनवरी को

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर मार्ग पर कोस का धोरा हनुमानजी मंदिर में 15 जनवरी को सुबह 10 बजे धूमधाम से राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यहां मंदिर व मूर्ति निर्माण का कार्य बाबूलाल पांडिया, ओमप्रकाश जोशी, कैलाश जोशी द्वारा करवाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ सोमवार को होगा। तीन दिन पूजा अर्चना का दौर चलेगा। व्यवस्थापक हरिकिशन जोशी ने बताया कि सोमवार व मंगलवार शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी होगा वहीं विधि विधान से बुधवार सुबह मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान मंदिर की सजावट की जा रही है।

सूरत शहर में गांव ठुकरियासर के प्रवासियों ने मनाया 5वां स्नेह मिलन समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर के प्रवासी युवाओं ने गुजरात के सूरत शहर में 5वां स्नेह मिलन समारोह मनाया। गांव के महेन्द्र नाई ने बताया कि इस दौरान सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें छुआछूत मुक्त समाज का संदेश देते हुए ठुकरियासर परिवार नाम रखा गया। सभी प्रवासियों ने एकसाथ प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में गांव को याद करते हुए गांव के संस्मरण सुनाए गए। मिलन कार्यक्रम में महावीर, पवन सारस्वत, जयदेव, मांगीलाल सारस्वत, श्यामसुंदर तावणीयां, हनुमान, हरिओम सारस्वत, रामरख मोटसरा, घनश्याम सारस्वत, अंकलेश्वर, सीताराम, मुकेश सारस्वत, महावीर, महेंद्र, ताजाराम नाई, मदनलाल नाई, रामकिशन, देवाराम, नरेश सारस्वत, प्रेम सारस्वत, ओंकारमल, गजानंद सारस्वत, रामनिवास, राजेश सारस्वत, चेतना, पवन, संतोष नाई, सांवरमल, चेतनराम, सांवरमल, रतनलाल, मुखराम, शंकरलाल, श्रीभगवान, दीनदयाल सारस्वत, ओमप्रकाश लूहार, विजयपाल, जीतू सारस्वत, कन्हैयालाल सारस्वत, रामनिवास सारस्वत, गीरधारीलाल सुथार, चंदन सारस्वत व दीनदयाल सारस्वत शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी युवाओं के ठुकरियासर परिवार ने मिलकर मनाया स्नेह मिलन समारोह।

जाखड़ का राजस्थान की हॉकी टीम में हुआ सलेक्शन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी रामवतार पुत्र रामरतन जाखड़ का अंडर 19 राजस्थान हॉकी टीम में सलेक्शन हो गया है। उनके कोच मदन कस्वां ने जानकारी देते हुए बताया कि जाखड़ ने प्रशिक्षण शिविर में हॉकी के बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों व अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए नेशनल खेलों में हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी में क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा निवासी रामवतार जाखड़ ने राजस्थान की टीम में बनाया स्थान।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया युवा दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को छात्र संगठन एबीवीपी की नगर इकाई ने गांव बीरमसर की आंगनबाड़ी में युवा दिवस मनाया। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए व दीप प्रज्जवलित किया। नगर मंत्री लालचंद मेघवाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में खेल संयोजक किशन शर्मा ने स्वामी जी की अमेरिका यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम में महेश बांगड़वा, सुभाष गोयल, द्रविड़ गोयल, कैलाश मेघवाल, राजू गोयल और रामनिवास उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीरमसर में एबीवीपी ने याद किया स्वामीजी को, उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

छात्रावास के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को मगराज मोतीलाल तापड़िया एवं सावित्री देवी जुगल किशोर मूंदड़ा छात्रावास के बालकों व बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एनएमओ शाखा बीकानेर की ओर से डॉ राजकुमार पुरोहित की अगुवाई में डॉ कौशल, डॉ भूदेव, डॉ भावना और डॉक्टर गुरु के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मामूली बीमार बच्चों को दवाईयां भी दी गई। डॉक्टरों के दल ने बच्चों को नियमित स्वच्छता अपनाने का संदेश देते हुए मजबूत इम्यूनिटी के बारे में बताया। सेवा समिति परिवार ने सभी डॉक्टरों का आभार जताया। रविवार को ही कस्बे के सुभाष जावा ने अपनी माता की प्रथम पुण्यतिथि पर सेवाधाम में बच्चों को भोजन करवाया। इस दौरान पूरा जावा परिवार मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास के बालकों व बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जावा परिवार ने दी रविवार को सेवाधाम में दी सेवा।