






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए नई पहचान बनाने में कामयाब हो रही है। बाना निवासी शंकरलाल सोनी की पुत्री व कैमरे की दुनिया में सक्रिय संजू सोनी व उनके पति श्रवण सोनी ने शनिवार को बीकानेर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव में ढोला मरवण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकानेर निवासी संजू ने बताया कि वे पति के साथ गत वर्ष भी ऊंट उत्सव के इस आयोजन में शामिल हुई थी और तब उनकी जोड़ी फर्स्ट रनरअप रही थी। इस बार विजेता बनने के साथ ही वे आगामी योजनाओं को लेकर भी खासी उत्साहित है। एक बच्चे की माँ संजू ने टाइम्स को बताया कि उनके पति व परिवार का लगातार साथ मिलता है। गत दिनों उनकी जोड़ी का यूट्यूब पर एक गीत सोने री बंगड़ी भी काफी लोकप्रिय हुआ। संजू ने बताया कि वे आगे भी अपने पति की प्रेरणा व साथ से सक्रिय रहेगी। उनके ससुर जयनारायण भामा सहित परिवार, परिजन व जानकारों ने दंपति को खूब बधाईयां दी है।




