May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2020। आज सरकारी जॅाब हो या पढ़ाई में उत्कृष्ट रिजल्ट देना हो तो अध्ययन की एकाग्रता के लिए लाइब्रेरी का महत्व बढ़ता जा रहा है क्योंकि यहां जो माहौल व कॉम्पिटिशन की भावना का विकास होता है वह विद्यार्थी के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। ये विचार व्यक्त किए समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने स्टेप लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए। गौरव पथ पर भैरव मंदिर के पीछे आज सुबह 11 बजे स्टेप लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी में अध्ययन करने वालों को अपने डाउट क्लियर करने के लिए शिक्षक मदन खिलेरी व मुकेश चौधरी की सहायता उपलब्ध रहेगी। लाइब्रेरी के दीनदयाल ने बताया कि यहां छात्राओं के लिए पृथक बैच की सुविधा रहेगी व सीसीटीवी कैमरों से लैस कैम्पस में वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन में लक्ष्मण चौधरी, भगवाना राम डूडी सहित कई विद्यार्थी भी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेप लाइब्रेरी में बालिकाओं व महिलाओं के बैठने की अलग सुविधा उपलब्ध रहेगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने रिबन काट कर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।