May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-15 at 20.00.04

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में पहले घुमचक्कर पर एक नन्हा बालक पिता के साथ से छूट कर खो गया और कुछ ही देर में पिता को मिल गया। वहीं एक चार साल की बालिका की खबर का प्रकाशन किए जाने के साथ ही पेट्रोल पंप पर कार्यरत उसके चाचा की खबर पर नजर पड़ी, और बालिका अपने परिजनों से मिल पाई। वहीं आज दोपहर एक बजे एक बालक अपने हॉस्टल से निकल गया। कक्षा 9 का छात्र, 13 वर्षीय हंसराज बाना निवासी प्रेमनगर है और वह गुसाईंसर बड़ा में स्थित एक स्कूल के हॉस्टल से चूपचाप निकल गया है। स्कूल संचालक ने परिजनों को सूचना दी और बालक के पिता बुधाराम बाना सहित परिजन उसकी तलाश में जुट गए। बुधाराम ने बताया कि हंसराज उनका इकलौता पुत्र है और उसके लापता होने से उसकी माँ की हालात दयनीय हो गई है। परिजनों ने उसे श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर व कालू सहित आस पास के सभी गांवो में तलाश किया है परंतु अभी तक उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हताश परिजनों ने टाइम्स के पाठकों से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा कि किसी को भी बालक कहीं नजर आए तो वे तुरंत 7230042312 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 13 वर्षीय हंसराज को ढूंढने की गुहार लगाई परिजनों ने, आप भी जरूर करें मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही बालिका के परिजन मिले, किया सुपुर्द, परिजनों ने जताया टाइम्स का आभार।