May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-15 at 20.40.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौंसलें बुलंद है एवं अब तो होटल की पार्किंग में खड़ी गाडियां भी सुरक्षित नहीं रही है। बीती रात ही नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के बाहर से गाड़ी को चोरी की घटना हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार गांव मोमासर निवासी पवन जाट मंगलवार रात को अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर श्रीडूंगरगढ़ आया हुआ था एवं उसने अपनी गाड़ी नेशनल हाईवे स्थित श्री करणी हैरीटेज रिसोर्ट की पार्किंग में खड़ी की थी। रात को करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर उसकी गाड़ी चुरा ले गया। पवन की परिवाद पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल धमेन्द्र मीणा करेगें।