






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। तबादलों के दौर में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भी दो पदों पर हेरा फेरी हुई है। यहां नगरपरिषद चूरू से वरिष्ठ सहायक हरीश गुर्जर को श्रीडूंगरगढ़ भेजा गया है। बता देवें गुर्जर पूर्व में भी यहां सेवारत रहें है। वहीं जमादार कमल चांवरिया का तबादला सुजानगढ़ नगरपालिका में कर दिया गया है। वहीं बता देवें श्रीडूंगरगढ़ से पेयजल विभाग से सिटी जेईएन बजरंग पड़िहार को कोलायत के झझू लगाया गया है। तहसील कार्यालय से लखासर सुमन कुमारी को जसरासर बिलनियासर भेजा गया है। मैनसर पटवारी को ऊपनी लाया गया है। देशनोक में सेवारत कानूनगो राजवीरसिंह को बाडेला लगाया गया है। पंचायत समिति में रमन बागड़ को सहायक अभियंता के पद पर लगाया गया है। वहीं भवानीसिंह को जिला परिषद चूरू भेजा गया है। यहीं सेवारत अरविंद कुमार गर्ग को उपकोषाधिकारी के पद पर लगाया गया है। उपकोषाधिकारी के पद पर सेवारत संदीप पांडिया को सहायक लेखाधिकारी प्रथम के पद पर लगाया गया है।



