May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2025। पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ एक नजर में, देखें फोटो भी, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में।

सेवा का प्रतिनिधिमंडल विशिष्ट शासन सचिव से मिला, यूनिट कॉस्ट शीघ्र निर्धारित करने का दिया आश्वासन। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर संगठन का प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में सचिवालय में वित्त विभाग के विशिष्ट शासन सचिव टीकमचंद बोहरा से मुलाकात की। शिक्षा सत्र 2024-25 के आरटीई तहत नि:शुल्क पढ़ रहे 25% विद्यार्थियों की फीस पुनर्भरण के लिए प्रथम किश्त के बिल बनाने कि मांग कि। मंडल ने विशिष्ट शासन सचिव को बताया की इन विद्यार्थियों की फीस का पुनर्भरण अक्टूबर 2024 तक हो जाना था, लेकिन अभी तक की इस सत्र की प्रथम किस्त के बिल बनाने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई इस संबंध में निदेशालय बीकानेर में संगठन स्तर पर जानकारी करने पर बताया गया, कि जब तक यूनिट कॉस्ट का निर्धारण नहीं होगा तब तक प्रथम किस्त के बिल बनाया जाना संभव नहीं है। उन्होंने बताया की यूनिट कॉस्ट निर्धन के प्रस्ताव जयपुर को भेज दिए गए हैं। इस पर विशिष्ट शासन सचिव टीकमचंद बोहरा ने अपने अधीनस्थ कार्मिक को बुलाकर इस बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने पाया कि अब तक शिक्षा विभाग से वित्त विभाग जयपुर को इस संबंध में कोई प्रस्ताव ही नहीं दिया गया है। इस पर विशिष्ट शासन सचिव ने दुरभाष पर बीकानेर निदेशालय के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मामले की जानकारी लेते हुए उन्हें शीघ्र यूनिट कॉस्ट का प्रस्ताव वित्त विभाग को भिजवाने की बात कही। उन्होंने मंडल को शिक्षा विभाग से प्रस्ताव आते ही तुरंत यूनिट कॉस्ट का निर्धारण करवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश खीचड़, रामसिंह भादू, राजूराम डेलू आदि शामिल रहें।

छात्र संगठन एबीवीपी ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा सप्ताह के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित हो रहें कार्यक्रमों के क्रम में शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रूपा देवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अनेक युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सुनील तावणियां मौजूद रहें व खिलाड़ियों को नियमित खेलने की बात कही। भाग संयोजक प्रवीण गोसाई का प्रवास रहा। प्रतियोगिता की विजेता वीर सावरकर टीम रही व खेलो भारत के जिला संयोजक किशन शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इकाई के नगर मंत्री लालचंद मेघवाल, नगर सहमंत्री रामकरण नायक, सुनील गोदारा, दिनेश बिश्नोई, विकास गोदारा, हरिप्रसाद, बजरंग सहारण, गजानंद आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को किया पुरस्कृत।

तिल चौथ पर सुनी कहानी, निभाई रस्में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माघ कृष्णा चतुर्थी पर क्षेत्र में तिल-कुट्टी चौथ का पर्व मनाया गया। इस मौके पर घरों में महिलाओं ने पुरे परिवार के साथ एकत्र होकर चौथ माता की कहानी सुनी एवं विभिन्न रस्में निभाते हुए पति की लंबी उम्र की कामना की। घरों में सास ने अपनी बहुओं को कथा सुनाई एवं पूजन करवाया। महिलाओं ने व्रत रखे एवं शाम को कहानी सुनने के बाद पति के हाथों पानी पी कर व्रत खोला। देखें क्षेत्र से इस आयोजन की विभिन्न फोटो।