






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में नवपदस्थापित थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी एक्शन मोड में दिखे। स्वामी ने पुलिस स्टाफ के साथ श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सांयकालीन पैदल गश्त की एवं घूमचक्कर से मुख्य बाजार होते हुए अपराधियों में भय आम जन में विश्वास का संदेश दिया। थानाधिकारी स्वामी ने गश्त के दौरान दुकानदारों को अपना सामान तय सीमा के अंदर ही रखने, यातायात संबधी व्यवस्था सुचारू करने में सहयोग देने की अपील भी की। इस दौरान यातायात व्यवस्था संबधी विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए गए। स्वामी ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अवैध पार्किंग, अतिक्रमण आदि के खिलाफ कार्रवाही की बात कही।




