






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2025। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें श्रीडूंगरगढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट राधेश्याम दर्जी के नाम की घोषणा की गई है। बता देवें इससे पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष लखासर के महेंद्रसिंह व मोमासर मंडल नरेश सारस्वत की नियुक्ति कर दी गई थी। वहीं आज दर्जी के नाम की घोषणा के बाद उन्हें अध्यक्ष बनने की बधाइयां मिलना प्रारंभ हो गया है। दर्जी ने स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा नेताओं का आभार जताते हुए टाइम्स को बताया कि पार्टी की रीती नीति को जन जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। दर्जी को विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, हेमराज भादानी, फतेहसिंह जांगिड़, पवन इन्दौरिया, महेश राजोतिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दर्जी को फुलमाला पहना कर मुंह मीठा करवाते हुए बधाई दी।





