August 30, 2026
IMG-20250119-WA0067

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2025। कालूबास स्थित भारती निकेतन प्ले स्कूल में रविवार को आर्ट एंड क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्ले स्कूल के नन्हें मुन्नों ने ट्रैफिक रूल्स, भारती निकेतन प्ले स्कूल की बिल्डिंग, श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर, फॉरेस्ट, बाघा बॉर्डर, सेल्फ अटेंडेंस, भारतवर्ष के स्तंभ जैसे कई मॉडल सजाए। प्रधानाध्यापिका विनीता सारस्वत ने बताया कि बच्चों ने स्टाफ के मार्गदर्शन से घर में पड़े मैटेरियल का उपयोग करते हुए आकर्षक मॉडल बनाए। प्रदर्शनी देखने बच्चों के अभिभावकों को बुलाया गया जिसमें स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने इन मॉडलो की सराहना की। प्रदर्शनी की जिम्मेदारी पूनम सैनी, अंतिमा पारीक, अनु सेवग, मोनू माली सहित स्कूल स्टाफ ने संभाली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेफिक रूल्स के बारे में बनाया मॉडल।