






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। कस्बे में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ पीछाकर एक युवक से मारपीट करने व उसकी जेब से 4 हजार रूपए छीन लेने का मामला दर्ज करवाया। 29 वर्षीय मानाराम पुत्र मोडाराम जाट निवासी कुजटी, लूणकरणसर, हाल निवासी कालू बास ने पुलिस को बताया कि वह टैंट लगाने का काम करता है। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे गौरव पथ से जा रहा था तभी इसी मार्ग पर स्थित एक बाइक सर्विस की दुकान पर सर्विस करने वाले लड़के ने रास्ते की बात को लेकर उसके साथ गाली गलौच की। परिवादी वहां से गाड़ी लेकर चला गया। उस लड़के व दो अन्य जनों ने उसका पीछा किया और उसके साथ मारपीट करते हुए 4 हजार रूपए भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।



