May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-22 at 15.11.51

युवक ने कमरे में फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में ओमगिरी पुत्र रणछोड़गिरी गोस्वामी निवासी वार्ड 4 पूगल ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा के लड़के 38 वर्षीय सवाईगिरी पुत्र डूंगरगिरी ने मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी पवन कुमार को दी है।

खेत में स्प्रे करते हुए गवाईं युवक ने जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाना क्षेत्र के गांव रामसर में 30 वर्षीय युवक छैलूसिंह पुत्र करणीसिंह राजपूत की खेत में स्प्रे करने के दौराने 9 जनवरी की दोपहर को स्प्रे के असर से तबियत बिगड़ गई। जिसकी ईलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृतक के चाचा के लड़के हुणतसिंह पुत्र लाधूसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी व पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी पवन कुमार को सौंप दी है।

भूल से पी लिया जहर, हुई बुजुर्ग की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में एक बुजुर्ग के जहरीला पदार्थ सेवन कर लेने से हुई मौत की मर्ग दर्ज हुई। मृतक की भतीजी दीपिका पत्नी रघुराज सिंह निवासी नवकार भवन के सामने, भीनासर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके चाचा 60 वर्षीय बलवीरसिंह भाटी लंबे समय से बीमारी के चलते मानसिक तनाव में थे। अचानक 17 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे भूल से जहरीला पदार्थ पी लिया। जिन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल लाया गया व दौरान ईलाज मंगलवार शाम 7.30 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच थानाधिकारी को सौंप दी है।

ओरण में एक पेड़ से लटकते मिला अज्ञात का शव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाना क्षेत्र में मंगलवार को सामुदायिक भवन के पीछे ओरण भूमि में एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाया हुआ एक अज्ञात व्यक्ति मिला। एएसआई हनुमंतसिंह मामले की जांच कर रहें है व शव को सीएचसी देशनोक में रखवा कर वारिसान की तलाश की जा रही है

सीढ़ियों से पैर स्लीप होने से दौराने ईलाज अधेड़ की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में बरसुना, खाटू, नागौर निवासी 44 वर्षीय बींजाराम पुत्र हनुमानराम नायक ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके चाचा 57 वर्षीय रामनिवास गोरेगांव में उसके साथ इंटिरियर का काम करते थे। 2 जनवरी को उसके चाचा सुबह चार बजे उठे तो सीढ़ियों से पैर फिसलने से मकान से गिर गए। परिवादी उन्हें अस्पताल ले गया व वहां से पीबीएम भर्ती किया था। 19 जनवरी की शाम उनका दौरान ईलाज निधन हो गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच हैड कांस्टेबल साहबराम को दी है।